सितारगंज में पुलिस व प्रशासन ने छापेमारी कर दो होटलों को किया सीज।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
प्रशासन की कार्यवाही से मचा हड़कंप, अनियमितताओं में होटल सितार व अशोका को किया गया सीज।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG_20220928_11125694.jpg)
सितारगंज। सितारगंज में पुलिस प्रशासन ने होटल ढाबों रिजॉर्ट मैं देर रात तक छापामारी अभियान चलाया वही छापेमारी के दौरान प्रशासन को सितारगंज के होटल सितार और सिसौना में स्थित होटल अशोका में अनियमितताएं मिली जिन्हे प्रशासन ने दोनों होटलों को सीज कर दिया।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG_20220928_11131926.jpg)
साथ ही सितारगंज में पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। वही कुछ होटल व्यवसायियों ने अपने अपने होटलों को पुलिस प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही ताले लगा दिए। वही उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि सितारगंज में होटलो में छापेमारी अभियान चलाया गया है जिसमें दो होटलों में जांच की गई तो अनियमितताएं पाई गई हैं। जिनके खिलाफ सीज की कार्यवाही की गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)