टनकपुर में विशालकाय पेड़ गिरने से दो की मौत छः लोग घायल।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से सभी को निकाला बाहर, भेजा उपचार को।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220415_085050.jpg)
टनकपुर। देर शाम चली आंधी से जनपद चंपावत के टनकपुर में पुराना विशालकाय पाकड़ का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेड़ के नीचे एक ई रिक्शा समेत कार दब गयी। इस हादसे में दो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा 6 लोग भी गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला गया तथा उनको उपचार के लिये अस्पताल ले गया गया मगर उनकी हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया। साथ ही यह पेड़ ने बिजली के लगे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में लिया है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220415_085034.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार देर शाम आयी तेज आंधी ने रेलवे स्टेशन रोड में रेलवे भूमि पर खड़ा विशालकाय पेड़ को उखाड़ दिया तथा पेड़ सड़क पर गिर गया। जिसके नीचे ई रिक्शा और उस में बैठे हुए लोग दब दब गये। पेड़ इतना विशालकाय कि उसको काटने में फायर सर्विस के पसीने छूट गये। बड़ी मुश्किल से पुलिस फायर और स्थानीय लोगो ने दबे हुए लोगो को बाहर निकाला जिनमे से दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी। छः घायलों को तुषार हॉस्पिटल और उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगो की गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कार दिया गया है और दोनों शवों को पीएम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220415_084958.jpg)
बचाव कार्य में लगे एक 18 वर्षीय स्थानीय युवा सुभान पुत्र नन्हे घायल हो गया। उसकी वूड कटर में आने से ऊँगली ही कट गयी जिसका उपचार किया जा रहा है। हादसे में 17 वर्षीय मोहित कश्यप पुत्र वेद प्रकाश निवासी संजय नगर बरेली यूपी और 60 वर्षीय मो उमर पुत्र छिद्दा निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत यूपी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं 30 वर्षीय जब्बार हुसैन निवासी मनिहारगोठ सहित चार लोगो की गम्भीत हालत की देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)