Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राष्ट्रीय
  • विविध
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीमांत गाँवों की समस्याएँ सुनने पैदल पहुँचे जिलाधिकारी।

Mumtyaz Ahmad September 20, 2025
ख़बर शेयर करें -

– जिलाधिकारी 10 किमी पैदल चलकर पहुँचे बकोड़ा

– सीमांत गाँवों की समस्याएँ सुनीं, जल्द होगा सड़क निर्माण।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीमांत गाँवों की समस्याएँ सुनने पैदल पहुँचे जिलाधिकारी।

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर जानने और उनके त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार लगातार गाँव-गाँव का भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को वे मंच क्षेत्र के सबसे दूरस्थ गाँव बकोड़ा पहुँचे और वहाँ की वास्तविक समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर बकोड़ा गाँव पहुँचे। उनके साथ अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख अंचला बोहरा, जिला पंचायत सदस्य भंडार बोरा, शैलेश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।ग्राम बकोड़ा पहुँचकर जिलाधिकारी ने स्वयं जमीन पर चादर बिछाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीमांत गाँवों की समस्याएँ सुनने पैदल पहुँचे जिलाधिकारी।

ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याएँ रखीं। सबसे प्रमुख रूप से ग्रामीणों ने मंच-बकोड़ा मोटर मार्ग और सीम-चूका से बकोड़ा तक लिंक मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई।जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से मार्ग निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ग्रामीणों से साझा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर मोटर मार्ग के निर्माण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।वन विभाग को भी सीम-चूका से बकोड़ा तक लिंक मार्ग निर्माण की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गाँव के आसपास उपयुक्त भूमि चिह्नित कर हेलीपैड बनाने की संभावना तलाशें, ताकि आपात स्थिति में ग्रामीणों को हेली सेवा उपलब्ध कराई जा सके।ग्रामीणों के अनुरोध पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बकोड़ा गाँव को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में शामिल किए जाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांत गाँवों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि ग्राम बकोड़ा में विभागवार शिविर प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर आयोजित किए जाएँ, ताकि ग्रामीणों को सभी सुविधाएँ गाँव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग जनों के लिए अलग से शिविर लगाने के निर्देश दिए।दौरे के दौरान ही पशुपालन विभाग ने 45 ग्रामीणों को और स्वास्थ्य विभाग ने 70 ग्रामीणों को लाभान्वित किया। ग्रामीणों ने मौके पर ही इन सेवाओं का लाभ उठाया और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद कोई वरिष्ठ अधिकारी उनकी चौखट तक पैदल पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुन रहा है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि सड़क और अन्य विकास कार्य शीघ्र धरातल पर उतरेंगे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: डीएम ने सुनी समस्या

Post navigation

Previous उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों हेतु लिखित परीक्षा 21 को, जनपद में बने 46 केंद्र।
Next सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज में आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub