अवैध खनन पर कार्यवाही, 2 डंपर सहित एक जेसीबी मशीन को किया सीज।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
किच्छा। जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में मिट्टी की परमिशन की आड़ में अवैध खनन करने पर कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने 2 डंपर और 1 जेसीबी को सीज किया है। वही खनन करने वालो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही के निर्देश दिए है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240217-WA0000.jpg)
विदित हो कि किच्छा के काली मंदिर से 4 किलोमीटर दूर गोला नदी के पास लक्ष्मीपुर में एनएच के नाम पर हो रहे अवैध खनन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा कि गई छापे मारी से खनन कार्य में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। खनन माफिया डंपर और जेसीबी मौके पर ही छोड़ कर भाग खड़े हुए। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने तहसीलदार गिरीश कुमार त्रिपाठी और राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार के साथ अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए खनन स्थल से कई ट्रक और जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)