कार टोंस नदी में गिरी, चार लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/03/VideoCapture_20230319-174638.jpg)
चकराता। मीनस हरिपुर मोटर मार्ग पर, अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अल्टो कार सीधे टौस नदी में जा गिरी। कार में चालक समेत 4 लोग सवार थे। चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार विकासनगर से नेरूवा की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने राजस्व पुलिस चकराता को सूचना दी।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
वीडियो – नदी में गिरी कार।👆
मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। चारों मृतक हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी चकराता के निर्देश पर चारों लोगों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कर ,शव परिजनों को सौंप दिया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)