खेत मे करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
बाजपुर। उधम सिंह नगर में एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ उस वक्त टूट गया जब परिवार के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/07/14_04_2023-abc_23385046.webp)
बता दें कि बाजपुर के ग्राम हरिपुरा जबरन निवासी बिट्टू सिंह खेत में काम कर रहा था कि अचानक बिट्टू सिंह को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बिट्टू सिंह बुरी तरह झुलस गया वही आसपास के लोगों ने बिट्टू सिंह को अपने निजी वाहन से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बिट्टू सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। जहां राजेश कुमार ने परिजनों को सांत्वना दी और परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद कराने का भरोसा दिया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)