जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/dhamki2-2.jpeg)
रुद्रपुर। जिला पूर्ति कार्यालय के रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्रकार द्वारा उसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि संध्य दैनिक अमन केसरी समाचार पत्र के पत्रकार मुकेश कुमार गंगवार ने विगत दिनों जिला पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक हीरा बल्लभ जोशी की शिकायत की थी तथा सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगी थी।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0007.jpg)
जिससे बौखला कर हीरा बल्लभ जोशी द्वारा पूर्व में भी पत्रकार के साथ गाली गलौज की जान से मारने की धमकी गई थी उस समय भी पत्रकार द्वारा अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई थी। वही एक बार फिर जिला पूर्ति कार्यालय में किसी काम से गए पत्रकार मुकेश के साथ हीरा बल्लभ जोशी द्वारा कार्यालय में गाली गलौज की गई बाद में फोन के माध्यम से गाली गलौज, किसी भी झूठे आरोप में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्रकार द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)