Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

लकड़ी लेने जंगल गए युवक पर बाघ ने बोला हमला, दर्दनाक मौत। 

Mumtyaz Ahmad May 26, 2025
ख़बर शेयर करें -

रामनगर। रामनगर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी क्षेत्र की उत्तरी आमपानी बीट में स्थित सक्कनपुर गांव (पिरूमदारा) में आज सुबह 9बजे एक युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई,मृतक की पहचान 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र जबर सिंह, निवासी सक्कनपुर पिरूमदारा के रूप में हुई है।घटना सोमवार सुबह की है, जब विनोद कुमार अपने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर गया था, बताया जा रहा है कि गांव में एक पारिवारिक शादी थी और उसी सिलसिले में सभी लोग लकड़ी लेने जंगल गए थे,इसी दौरान सक्कनपुर क्षेत्र के कामदेवपुर गांव के पास जंगल के किनारे बाघ ने अचानक विनोद पर हमला कर दिया।बाघ ने विनोद को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल के भीतर करीब 100 मीटर अंदर ले गया,साथ में मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो बाघ युवक को छोड़कर जंगल में और भीतर चला गया,हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी, विनोद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और उसका शव लहूलुहान हालत में मिला।

लकड़ी लेने जंगल गए युवक पर बाघ ने बोला हमला, दर्दनाक मौत। 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है, मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया,मेरा भाई सिर्फ लकड़ी लेने गया था, लेकिन जंगल के किनारे ही बाघ ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, हम सरकार से मांग करते हैं कि गांव के पास मंडरा रहे बाघ को तुरंत ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया जाए।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तराई पश्चिमी के एसडीओ मनीष जोशी भी अस्पताल पहुंचे, जहां विनोद को ले जाया गया था,उन्होंने बताया,बाघ के हमले में युवक को गंभीर चोटें आई थीं,अस्पताल लाते वक्त उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और बाघ की गतिविधियों को लेकर उच्चाधिकारियों से चर्चा के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों की मांग है कि इस इलाके में बाघ की बढ़ती गतिविधियों को तुरंत रोका जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा सुरक्षा मुहैया कराई जाए,स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका लगातार मानव-वन्यजीव संघर्ष की चपेट में आ रहा है, लेकिन विभागीय कार्रवाई में देर हो रही है। वन विभाग की ओर से बाघ को ट्रेंकुलाइज करने या पकड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की संभावना है,वहीं दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर अकेले या बिना सुरक्षा के न जाएंयह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष कब थमेगा। क्या ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जंगल की सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी? यह भविष्य की नीति और कार्यवाही पर निर्भर करेगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बाघ ने बोला हमाला युवक की मौत

Post navigation

Previous पुलिस ने खटीमा में आत्महत्या की गुत्थी सुलझाई, किया ब्लैकमेलर को गिरफ्तार।
Next कांग्रेस जिलाध्यक्ष का व्हाट्सऐप हैक, आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सियासी साज़िश की आशंका का आरोप।
  • Latest
  • Popular
  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

  • जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub