न्याय की गुहार :- गले मे जूते चप्पलें डालकर पीड़ित दंपत्ति पहुंचा कोतवाली।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- भाजपा के पूर्व सांसद के भाई पर लगाए आरोप, मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा।
- दंपत्ति के इस अनोखे अंदाज से पुलिसकर्मी हैरान, मामला सुनकर पुलिस शुरू की जांच।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG_20220707_131216-1.jpg)
बाज़पुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली में पुलिस महकमें में उस वक्त हड़कंप मच जिस वक्त एक दम्पति अपने गले में जूते चप्पलों का हार पहनकर कोतवाली में आ गया इस अनोखे अंदाज पहुंचे व्यक्ति को देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी भी हैरत में पड़ गए। जिसके बाद मामले को सुन पुलिस ने अपनी जाँच शुरू कर दी है। हालाँकि मामला भाजपा के पूर्व सांसद के बड़े भाई से जुड़ा हुआ है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG_20220707_131137-1.jpg)
बताते चले कि जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने जूते चप्पल की माला पहन कर पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
बाईट – ओमप्रकाश वर्मा- पीड़ित
इस दौरान पुलिस ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर एक निवासी ओम प्रकाश वर्मा देर रात अपनी पत्नी के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंचे जहां ओम प्रकाश वर्मा ने जूते चप्पल की माला पहन कर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ भगत सिंह चौक पर बीते 2 वर्षों से प्रदर्शन करते आए हैं।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG_20220707_13123054-1.jpg)
लेकिन मंगलवार शाम को बाजपुर का निवासी पूर्व सांसद बलराज पासी के भाई जीतेंद्र पासी ने मौके पर पहुंच कर दबंगई दिखाते हुए उसके व उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस ने पीड़ित को कार्यवाही का भरोसा दिया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)