फिर वायरल हुई फायरिंग की वीडियो, सात नामजद समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/03/1001815943.jpg)
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में फायरिंग के मामले थमने का नाम नही ले रहे है फिर से लाइव फायरिंग की एक वीडियो वायरल हो गयी । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और मामला पंजीकृत कर दिया। मामला जनपद के थाना ट्रांजिट कैम्प का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है,जिसमें लाठी डंडे, पत्थर बाजी व तमंचा लहराने के बाद फायरिंग की देखी जा सकती है। यह वीडियो होली की बताई जा रही है हालांकि इस मामले में पुलिस ने सात नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इसमें गिरफ्तारी नही हो सकी है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/03/1001824431.jpg)
आपको बता दें ऊधम सिंह नगर जनपद में उधम सिंह चरम सीमा पर है, पुलिस भी इन लोगो पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ऊधम सिंह नगर जनपद गोली कांड आम हो चुके है। ऐसा ही एक मामला जनपद के थाना ट्रांजिट कैम्प का है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित नितिन गंगवार की तहरीर के आधार पर सात नामजद लोगो समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि मामलू कहासुनी के बाद हुए समझौते के बाद फिर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लाठी डंडों, तलवार व तमंचे से लैस होकर आ गये ओर उन्होंने पीड़ित की जमकर धुनाई लगा दी। इतना ही नही इसमें सोनू जुड़ी नामक व्यक्ति ने तमंचा लहराते हुए फायरिंग भी कर दी। वाद में तमंचा लहराते उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में ब्रजेश गुप्ता उर्फ मदारी, संजय चौहान, विष्णु सागर, सोनू जूड़ी, यश चौहान, रोहित सरकार, बन्टी कोहली समेत अन्य लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है तथा पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रही है।
रुद्रपुर सीओ निहारिका तोमर ने बताया की एक फायरिंग की वीडियो वायरल हो रही है जिसके बाद पीड़ित की तेहरीर पर नामजद लोगो पर मुकदमा दर्ज कर धड़पकड़ शुरू कर दी है जल्दी मामले आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)