पर्यावरण दिवस पर यातायात पुलिस रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न को रोडरॉलर से किया नष्ट।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230605-WA0019.jpg)
रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण के अवसर पर आज पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न को रोडरॉलर चलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। उक्त कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा इंद्रा चौक के पास यातायात कार्यालय में की गई।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/VideoCapture_20230605-175552.jpg)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ नाथ टी सी द्वारा तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया था।
जिसके चलते पटाखे जैसी आवाज निकालने व आग उगलने वाले साइलेंसरों के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही करते हुए ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 200 से अधिक रेट्रो साइलेंसर व 158 प्रेशर हॉर्न को यातायात पुलिस द्वारा इंद्रा चौक के पास यातायात कार्यालय में रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)