उधम सिंह नगर पुलिस की उत्तर प्रदेश के बरेली में दबिश, 25 आरोपी हिरासत मे।


उधम सिंह नगर की धामी पुलिस की धमक कल रात उत्तरप्रदेश के बरेली में दिखाई दी जब नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए धामी पुलिस ने 25 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।उत्तराखंड पुलिस की इस कार्यवाही से बरेली के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद का फतेहगंज और अगरास क्षेत्र नशा तस्करों का एक बड़ा गढ़ बन गया है।

उत्तराखंड में जब भी पुलिस नशा डीलरो को गिरफ्तार करती तो उनका ताल्लुक इन्हीं दोनों क्षेत्रों के ड्रग माफियाओं से ही निकलता । यह दोनों क्षेत्र पश्चिम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों के लिए सिर दर्द बन गए थे।इसी कारण काफी समय से फतेहगंज और अगरास क्षेत्र उधम सिंह नगर की धामी पुलिस की निशाने पर था। इसी कारण उधम सिंह नगर पुलिस ने इन नशा तस्करों को ट्रेस करने के बाद कल रात उनके खिलाफ बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की। उधम सिंह नगर के कई राजपत्रित अधिकारियों सहित करीब 300 पुलिस कर्मियों और 70 वाहन के साथ फतेहगंज पश्चिमी और अगरास में एक साथ कई स्थानों पर छापामार कार्यवाही की। इस सारे अभियान उधम सिंह नगर के एस एसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। पुलिस ने करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया।















