Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • नैनीताल
  • राजनीति

पढ़िए ख़बर – उत्तराखंड के 97 नगर निकायों में कब होंगे चुनाव??

Mumtyaz Ahmad February 15, 2023
ख़बर शेयर करें -

जल्द ही अंतिम अधिसूचना हो सकती है जारी, 28 फरवरी तक मांगा समय, सूत्रों की मानें तो इस बार होगा बदलाव।

देहरादून। इस बार नगर निकाय चुनाव 2018 में निर्धारित वार्ड परिसीमन के आधार पर ही होंगे। श्रीनगर और कालाढूंगी को छोड़ किसी भी दूसरे निकाय में परिसीमन नहीं होगा। इन दो निकायों को छोड़कर शेष निकायों में परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। उत्तराखंड में निकायों का कार्यकाल दो दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नवंबर में निकाय चुनाव कराए जाने हैं।

पढ़िए ख़बर – उत्तराखंड के 97 नगर निकायों में कब होंगे चुनाव??
फाइल फोटो 👆


👉 28 फरवरी तक का मांगा समय।
इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी विकास विभाग से 15 फरवरी तक वार्डों का परिसीमन पूरा करने के लिए कहा था। इस क्रम में शहरी विकास ने सभी नगर निकायों से डीएम के जरिये परिसीमन का प्रस्ताव देने के लिए कहा, लेकिन श्रीनगर और कालाढूंगी को छोड़ दूसरे किसी भी निकाय ने अपना प्रस्ताव नहीं भेजा। इस वजह से शहरी विकास 95 नगर निकायों में मौजूदा परिसीमन पर चुनाव की अंतिम अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। निर्वाचन आयोग से इसके लिए 28 फरवरी तक का समय मांगा गया है।
शहरी विकास अपर सचिव नवनीत पांडेय ने बताया कि दो को छोड़कर किसी भी नगर निकाय से परिसीमन का प्रस्ताव नहीं आया है। इस कारण मौजूदा परिसीमन पर ही नगर निकाय चुनाव की संस्तुति राज्य निर्वाचन आयोग को की जाएगी। वार्ड परिसीमन के आधार पर ही निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट तैयार करता है।

👉 उत्तराखंड में 97 नगर निकायों में होंगे चुनाव।
उत्तराखंड में शहरी निकायों की संख्या 102 पहुंच गई है, जिसमें से बदरीनाथ, केदारनाथ एवं गंगोत्री में निर्वाचित बोर्ड नहीं होता है। रुड़की नगर निगम और बाजपुर पालिका का कार्यकाल अभी दो साल से अधिक है। इस तरह इस बार कुल 97 नगर निकायों में चुनाव होंगे। इसमें से 12 नवगठित निकायों में पहली बार निर्वाचित बोर्ड का गठन होगा, यहां वार्ड परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है। दूसरी तरफ, मार्च माह में शहरी विकास विभाग एकल सदस्यीय आयोग को ओबीसी सर्वे के आंकड़े मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: नगर निकाय चुनाव राजनीति

Post navigation

Previous पढ़िए ख़बर :- क्यों, पीआरडी जवान ने इंसाफ की लगाई गुहार।
Next भाईचारा एकता मंच की नैनीताल टीम ने गरीब व जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र।
  • Latest
  • Popular
  • नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।

  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति

    किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।
  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub