Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

आख़िरकार कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा में दिखाई परिवर्तन की ताकत, उमड़ा जनसैलाब।

Mumtyaz Ahmad January 21, 2025
ख़बर शेयर करें -

मोहन खेड़ा के समर्थन में उमड़ा हुजूम, हाथ में प्री-पैड मीटर लेकर जनता से भाजपा को उखाड़ फैंकने के लिये कांग्रेस के पक्ष में मतदान की।

आख़िरकार कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा में दिखाई परिवर्तन की ताकत, उमड़ा जनसैलाब।

रुद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा एवम पार्षद प्रत्यशियो के समर्थन में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से निकाली गई विशाल परिवर्तन रैली में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। रैली के दौरान जगह जह पुष्प वर्षा के साथ मोहन खेड़ा का स्वागत किया गया। दोपहर को गल्ला मण्डी स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर और श्री पंचमुखी हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना करने के बाद मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा,किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,मीना शर्मा,अरूण शुक्ला किन्नू व व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं व नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ वाहनो के काफिले के साथ परिवर्तन रैली शुरु हुई।

आख़िरकार कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा में दिखाई परिवर्तन की ताकत, उमड़ा जनसैलाब।

रोड शो के दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ हाथ में प्री-पैड मीटर लेकर जनता से भाजपा को उखाड़ फैंकने के लिये कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को हटाकर अपने उत्तराखण्ड को बचा लो। यदि भाजपा पुनः जीतती है तो आम जनता का जीना दुश्वार हो जायेगा। कांग्रेस पार्टी के झंडों को हाथ में थामे कार्यकर्ता मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन नारेबाजी करते हुए सभी मतदाताओं से 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। गल्ला मण्डी से शुरू हुआ रोड शो मुख्य बाजार की विभिन्न सड़कों से होता हुआ गांधी पार्क से नैनीताल रोड पहुंचा।

आख़िरकार कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा में दिखाई परिवर्तन की ताकत, उमड़ा जनसैलाब।

जहां से कांग्रेस के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुये कांग्रेस प्रत्याशियों का काफिला अटरिया मन्दिर रोड पर जनप्रचार करता हुआ सिडकुल ढाल से ट्रांजिट कैम्प पहुंचा। यहां जनता को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस मेयर प्रत्याशी श्री खेड़ा ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुये कहा कि भाजपा सरकार रूद्रपुर में प्री-पैड मीटर लगाने की जोरशोर से तैयारी कर रही है। कांग्रेस आम जनता से वादा करती है कि कांग्रेस का मेयर बनने पर किसी भी हालत में रूद्रपुर में प्रीपैड मीटर नही लगने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जब से सरकार बनी है तब से गरीबों का खून चूसने में लगी हुई है। अब परिवर्तन का समय आ गया है। जनता रूद्रपुर से भाजपा को उखाड़ फैंकने का संकल्प ले चुकी है और आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है। आज निकल रही परिवर्तन रैली में उमड़ी भीड़ ने विरोधियों को जता दिया है कि वह कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग भाजपा शासन से त्रस्त हो चुका है। सिडकुल में कार्यरत श्रमिकों का भारी डत्पीड़न व शोषण किया जा रहा है। पिछले कई माह से अपनी मांगों को लेकर आन्दोलित श्रमिकों की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। आम जनता महंगाई, रोजगार, पेंशन, राशनकार्ड, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, नजूल भूमि पर मालिकाना हक, सड़क नाली, जलभराव आदि की समस्याओं से जूझ रही है। परंतु समस्याओं के समाधान के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन दिये जा रहे हैं। ट्रांजिट कैम्प में जनता को सम्बोधित करने के पश्चात परिवर्तन रैली के रूप में निकल रहा रोड शो संजय नगर,खेड़ा, भइर्दपुरा,भूतबंगला होता हुआ इन्दिरा चौक के निकट रम्पुरा में समापन हुआ। रैली के दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि आज की यह रैली परिवर्तन का आगाज़ है। जनता ने ठान लिया है अब नगर निगम से ही नही आने वाले दिनों मैं प्रदेश की सत्ता से भी भाजपा का सफाया होगा। प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना ने कहा कि भाजपा के पापों का घड़ा भर चुका है। भाजपा ने पिछले दस सालों से रुद्रपुर को लूटने का काम किया है। अब जनता इस चुनाव मे भाजपा को सबक सिखाएगी। रोड शो में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सन्दीप चीमा,हरीश अरोरा, फरीद मंसूरी,अनिल शर्मा,चिराग कालड़ा,नवीन खेड़ा, योगेश चौहान, सौरभ चिलाना,प्रवीण खेडा,रोहत चौहान,संजीव राठोर, शुभम दास, सुशील मण्डल,रंजीता,सुनील आर्य,परवेज कुरैशी,अंजलि, स्वाति, मोहन कुमार,शक्ति सिंह,ज्योति साना,निक्कू शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव खुराना,दीपक चराया, गौरव गिरि, विक्रम सिंह रावत, इन्द्रजीत सिंह, बबलू सागर, सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी व समर्थक मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous भाजपा प्रत्याशी विकास का बड़ा ऐलान, रुद्रपुर में नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर।
Next प्रदेश की 100 नगर निकायों में 5405 प्रत्याशियों के लिए आज 8 बजे से होगा मतदान।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub