Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़।

Mumtyaz Ahmad May 26, 2025
ख़बर शेयर करें -

  • चेन्नई के इंजीनियर से 1.39 करोड़ की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। जसपुर पुलिस ने चेन्नई में एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन शातिरों ने एक इंजीनियर से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 1 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि ये आरोपी CHC (कॉमन सर्विस सेंटर) की आड़ में अवैध रूप से साइबर फ्रॉड के पैसे ग्राहकों के खातों में लेन-देन कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों में इन्होंने करीब 50 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर किए थे।

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़।

पूरा मामला
जनवरी 2025 में चेन्नई के इंजीनियर पी.के. पार्थसारथी को तमिल मैट्रिमोनियल साइट पर ‘धानुश्री’ नामक एक महिला ने दोस्ती कर अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने इंजीनियर को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया और विभिन्न खातों में 1 करोड़ 39 लाख रुपये साइबर फ्रॉड के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। इस धोखाधड़ी की शिकायत पी.के. पार्थसारथी ने साइबर पुलिस स्टेशन चेन्नई में दर्ज कराई थी, जिसके बाद मुकदमा एफआईआर नंबर- 09/2025, धारा- 318(2)/319(2) BNS और 66D IT ACT के तहत पंजीकृत किया गया था।
जांच और खुलासा
विवेचना के दौरान यह सामने आया कि इंजीनियर के खाते से 12 लाख 43 हजार रुपये जसपुर निवासी सानिया परवीन के एक्सिस बैंक खाते में स्थानांतरित हुए थे। यह पैसा बाद में सानिया परवीन के खाते से वसीम के एक्सिस बैंक खाते में भेजा गया। वसीम, दाऊद, और तरुण भारद्वाज ने इस पैसे को नकद निकालकर 2-3% कमीशन लेकर साइबर गैंग के अन्य सदस्यों – गोगा उर्फ गांधी, प्रियांशु अरोड़ा, नितिन अटवाल और मोनिश सैफी को दिया। जांच में यह भी पता चला कि वसीम, दाऊद और तरुण भारद्वाज ने मिलकर पिछले कुछ महीनों में लगभग 50-60 लाख रुपये साइबर फ्रॉड के जरिए अलग-अलग ग्राहकों के खातों में प्राप्त किए थे।
साइबर स्कैमर्स का तरीका
वसीम और दाऊद जसपुर में चांद मस्जिद वाली गली में एक CHC सेंटर चलाते थे। वे भोले-भाले गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर उनके खाते खुलवाते थे और उनकी पासबुक, चेकबुक, एटीएम आदि अपने पास रख लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल अभियुक्तगण साइबर फ्रॉड के लेन-देन में करते थे। वसीम, दाऊद और तरुण भारद्वाज के तार अंतर्राष्ट्रीय साइबर गैंग से जुड़े हुए हैं। प्रियांशु अरोड़ा और नितिन अटवाल दुबई में रहकर इस साइबर गैंग को चलाते हैं, जो मोनिश सैफी और गोगा उर्फ गांधी के माध्यम से उन लोगों से संपर्क करते हैं जिनके पास खातों का नियंत्रण होता है।
गिरफ्तारी और पिछली कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर, मणिकांत मिश्रा के दिशा-निर्देशों पर, पुलिस अधीक्षक क्राइम, श्रीमती निहारिका तौमर ने चेन्नई पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने के आदेश दिए और एक टीम का गठन किया।
चेन्नई पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर, जसपुर पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड करने वाले वसीम और दाऊद को ट्रेस कर पकड़ा और चेन्नई पुलिस के सामने पेश किया। गहन पूछताछ के बाद, चेन्नई पुलिस ने 25 मई 2025 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय जसपुर के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करते हुए चेन्नई पुलिस के साथ भेजा गया है, जहां उन्हें संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर चेन्नई जेल में भेजा जाएगा।
यह भी उल्लेखनीय है कि फरवरी 2025 में काशीपुर एसओजी टीम द्वारा दाऊद और तरुण भारद्वाज को 09 लाख 80 हजार रुपये नकद और तमंचों के साथ गिरफ्तार कर थाना काशीपुर में मुकदमा एफआईआर नंबर-84/25, धारा 3/25 ARMS ACT पंजीकृत कर जेल भेजा गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त
➡️मो. वसीम पुत्र मो. इस्माईल, निवासी चांद मस्जिद के पास, मोहल्ला नई बस्ती, थाना जसपुर, उम्र- 32 वर्ष
➡️मो. दाऊद पुत्र मो. अय्यूब, निवासी नहर पार, मोहल्ला नई बस्ती, थाना जसपुर, उम्र- 22 वर्ष

जसपुर पुलिस टीम:

  • श्री जगदीश सिंह ढकरियाल, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली जसपुर
  • व.उ.नि. जावेद मलिक
  • उ.नि. सुशील कुमार
  • हे.का. देवेंद्र पाण्डेय
  • का. कुलदीप सिंह
  • का. इन्दर सिंह
  • म.का. सीमा आर्य

चेन्नई पुलिस टीम:

  • DSP VINAYAGAMURTHI
  • SI NATRAJAN
  • PC RAKESH
  • PC VIGNESH
  • WPC SANKARI

जनहित सूचना:
किसी भी लालच और प्रलोभन से बचें! आपका बैंक खाता आपकी जिम्मेदारी है। लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति को अपना खाता खोलने न दें। आपके खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड व अन्य अपराधों में किया जा सकता है। यदि आपके खाते का इस्तेमाल किसी साइबर अपराध में होता है तो यह आपकी जिम्मेदारी होगी और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारत के किसी भी कोने में यदि साइबर अपराध होगा और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर होगा तो मुकदमा आपके खाते के विरुद्ध पंजीकृत किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: गिरफ्तार दो तशकर

Post navigation

Previous कांग्रेस जिलाध्यक्ष का व्हाट्सऐप हैक, आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सियासी साज़िश की आशंका का आरोप।
Next पुलिस ने 20.66 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।

  • पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।

  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश।

  • काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

  • A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश

    A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।
  • पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।
  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub