Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय

एसएसपी के एक्शन मोड से फ़िल्मी स्टाइल मे बस पर पत्थरबाजी करने वाले 24 घंटे मे गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad April 3, 2026
ख़बर शेयर करें -

🚨 मुख्यमंत्री के भयमुक्त/अपराधमुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति एक्शन मोड में — ओवरटेकिंग विवाद में रोडवेज बस में तोड़फोड़ व चालक से मारपीट करने वाले 04 शातिर अभियुक्त मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार* 🚨➡️ * मुख्यमंत्री के अभियान को सख्ती से लागू करते हुए जनपद में अराजक तत्वों के विरुद्ध “ZERO TOLERANCE” नीति लागू*➡️ *एसएसपी अजय गणपति का कड़ा संदेश — हुड़दंग/अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही*➡️ *रोडवेज बस में तोड़फोड़ व चालक से मारपीट कर यात्रियों में दहशत फैलाने की घटना का गदरपुर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर 04 अभियुक्त किया गिरफ्तार*➡️

एसएसपी के एक्शन मोड से फ़िल्मी स्टाइल मे बस पर पत्थरबाजी करने वाले 24 घंटे मे गिरफ्तार।

*ओवरटेकिंग विवाद के बाद अभियुक्तों ने बस का पीछा कर दो स्थानों पर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़*➡️ *घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट) बरामद*➡️ *सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर PDPP Act के तहत कड़ी कार्रवाई व क्षतिपूर्ति सुनिश्चित*➡️ *घटना के दौरान बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।*➡️ *गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।*➡️ *अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश — पुलिस टीम पूर्णतः अलर्ट मोड में**घटना का विवरण :*➡️ माननीय मुख्यमंत्री के भयमुक्त एवं अपराधमुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने हेतु एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधियों/अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।➡️ इसी क्रम में दिनांक 01.04.2026 को वादी शारदा शंकर पुत्र खड़क सेन शर्मा निवासी शारदा घाट, टनकपुर द्वारा थाना गदरपुर में तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन की रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर चालक के साथ मारपीट की गई तथा यात्रियों में भय का माहौल उत्पन्न किया गया।➡️ तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर में मु0 FIR NO-102/2026 धारा 126(2)/115(2)/191(2)/352/351(2)/324(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी के एक्शन मोड से फ़िल्मी स्टाइल मे बस पर पत्थरबाजी करने वाले 24 घंटे मे गिरफ्तार।

➡️ एसएसपी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित व सटीक कार्यवाही करते हुए दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।➡️ पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे घटना के दिन मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे तथा शराब सेवन के बाद गदरपुर लौटते समय रोडवेज बस द्वारा ओवरटेक किए जाने पर विवाद उत्पन्न हो गया।➡️ गुस्से में आकर अभियुक्तों ने पहले बस को रोककर गाली-गलौज व तोड़फोड़ की, तत्पश्चात बस का पीछा करते हुए केलाखेड़ा – रत्नामडैया क्षेत्र में पुनः लाठी-डंडों से बस को क्षतिग्रस्त किया।➡️ घटना के दौरान बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे, किन्तु सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, जिस पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।*बरामदगी का विवरण :*➡️ घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट)*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त :*1. हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर2. रिंकु सिंह पुत्र सरजीत सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर3. गोविन्द सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर4. अयान पुत्र महैन्दी हसन निवासी ग्राम सरोवर नगर, थाना गदरपुर🔥 *एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों/अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ा व स्पष्ट संदेश* 🔥➡️ जनपद में अराजकता, हुड़दंग व कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर धाराओं में कार्रवाई के साथ-साथ क्षतिपूर्ति भी कराई जाएगी। “ZERO TOLERANCE” नीति के तहत प्रत्येक अपराध पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नशे या आवेश में किया गया एक गलत कदम उनके भविष्य को प्रभावित कर सकता है। जनपद पुलिस पूर्णतः एक्शन मोड में है तथा अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 🚨*पुलिस टीम :*1. संजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर2. उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा3. हे0कानि0 चैतन्य सुयाल4. कानि0 जीवन फुलेरा5. कानि0 रवीन्द्र सिंह6. कानि0 मोहन बोहरा7. कानि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट

ख़बर शेयर करें -
Tags: एक्शन मोड एसएसपी अजय गणपति

Post navigation

Previous डीएम ने रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियो के साथ की बैठक।
Next ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन बीएनएस के तहत 16, पुलिस एक्ट मे 64 व 03 वांछित अपराधियों पर कसा शिकंजा।
  • Latest
  • Popular
  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।

  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub