हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ की 980 ग्राम हेरोइन बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार।


रुड़की।
हरिद्वार।_ कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लाठरदेवा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान कार से 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से पंजाब के तरणतारण निवासी गुरविन्दर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से हेरोइन लाकर रुड़की में बेचने आया था।
एसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा तस्करी अभियान के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अब पूरे नशा नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है!


