उत्तरकाशी के डोडिताल क्षेत्र में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत की आशंका।

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी रिपोर्ट महावीर सिंह राणा एंकर विज्वल उत्तरकाशी। जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक की अस्सी गंगा घाटी में सोमवार रात डोडिताल के समीप पखोटी बुग्याल में बड़ा हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मांझी गांव के पशुपालकों की करीब 100 बकरियों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 250 बकरियां लापता बताई जा रही हैं।स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि यह घटना आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई है।

हालांकि, अभी तक प्रशासन या पशुपालन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि बकरियों की मौत आकाशीय बिजली से हुई है या किसी अन्य कारण से। वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।घटना से क्षेत्र के पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन से नुकसान का आकलन और आवश्यक सहायता की मांग की जा रही है।


