Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड

रामनगर पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचों के साथ दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद।

Mumtyaz Ahmad July 7, 2026
ख़बर शेयर करें -
रामनगर पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचों के साथ दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद।

प्रतीकात्मक फोटो….

,रामनगर। -नैनीताल पुलिस का अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” लगातार असर दिखा रहा है, रामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध तमंचों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है,दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बंदेशा स्टोन क्रेशर से बंजारी कोसी नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल पुत्र हरी सिंह, निवासी पटोली मेहताब वन, थाना बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर तथा पवन कुमार पुत्र भीम सेन, निवासी मऊआडाली मेहताब वन, थाना बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 209/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये अवैध हथियार कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गणेश जोशी और कांस्टेबल संजय दोसाद शामिल रहे, नैनीताल पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous उत्तरकाशी के डोडिताल क्षेत्र में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत की आशंका।
Next सितारगंज में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत सेवा सप्ताह शिविर आयोजित, 28 विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।
  • Latest
  • Popular
  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।

  • पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।

  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश।

  • काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

  • A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश

    A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।
  • पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।
  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub