कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की गौरवशाली सेवाओं को सम्मान।


रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह द्वारा अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों — सहायक उप निरीक्षक(एम) श्री अनूप राम, म0का0 दीपा जोशी एवं फायर सर्विस कुक श्री दुलप सिंह को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दीर्घ, उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं सम्मान। उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है।


