Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

सीएम धामी ने ली राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल की तैयारियो क़ो लेकर वर्चुअल बैठक, 02 जुलाई क़ो होगी आयोजित।

Mumtyaz Ahmad June 30, 2026
ख़बर शेयर करें -
सीएम धामी ने ली राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल की तैयारियो क़ो लेकर वर्चुअल बैठक, 02 जुलाई क़ो होगी आयोजित।

रुद्रपुर ।आगामी 02 जुलाई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आगामी 02 जुलाई को प्रदेश के सभी जनपदों में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य मानसून के दौरान विभिन्न विभागों एवं जनपदों की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता, समन्वय, राहत एवं बचाव तंत्र तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों का परीक्षण करना है।इसी क्रम में आज मंगलवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक के दौरान सचिव विनोद कुमार सुमन ने निर्देशित किया कि मॉक ड्रिल का आयोजन वास्तविक आपदा की परिस्थितियों के अनुरूप किया जाए, जिससे विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान, संसाधनों की उपलब्धता, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का समुचित परीक्षण किया जा सके।बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों द्वारा लगभग 03-03 मिनट की पावर प्वाइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से अपने-अपने जनपदों में मॉक ड्रिल की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

सीएम धामी ने ली राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल की तैयारियो क़ो लेकर वर्चुअल बैठक, 02 जुलाई क़ो होगी आयोजित।

जनपद ऊधम सिंह नगर की ओर से अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा द्वारा मॉक ड्रिल की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में मॉक ड्रिल हेतु 05 स्थलों का चयन किया गया है, जिनमें काशीपुर, स्थित 20 नंबर पावर हाउस क्षतिग्रस्त बाजपुर लेबरा पुल के क्षतिग्रस्त होने, रुद्रपुर मार्ग पर वृक्ष गिरने से मार्ग अवरुद्ध सितारगंज के बमनपुरी पुल के तटबंध के टूटने तथा खटीमा स्थित गौशाला क्षेत्र में जलभराव जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों पर आधारित परिदृश्य तैयार किए गए हैं। इन परिदृश्यों के अनुरूप संबंधित विभागों की भूमिका, त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा। प्रस्तुतीकरण में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, उपलब्ध संसाधनों, संभावित आपदा परिदृश्यों एवं राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

सीएम धामी ने ली राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल की तैयारियो क़ो लेकर वर्चुअल बैठक, 02 जुलाई क़ो होगी आयोजित।

बैठक में जनपद स्तर पर गठित इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही तहसील स्तर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), पुलिस, पैरामिलिट्री बल तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की मॉक ड्रिल में तैनाती, उनकी भूमिका एवं कार्यक्षेत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।बैठक के अंत में आगामी 02 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास के सफल संचालन हेतु सभी अधिकारियों एवं विभागों को शुभकामनाएं दी। यह भी अवगत कराया गया कि मॉक ड्रिल का प्रस्तुतीकरण शासन स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।बैठक में जनपद स्तर से अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी,प्रभारी अधिकारी गौरव पाण्डेय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधीक्षण अभियंता लो नि वि अनिल पांगती,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिला सूचना अधिकारी उद्यम सिंह नगर।

ख़बर शेयर करें -
Tags: वर्चुअल बैठक

Post navigation

Previous कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की गौरवशाली सेवाओं को सम्मान।
Next रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub