Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

विकास की गारंटी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी  के पासः पूर्व सीएम कोश्यारी

Mumtyaz Ahmad January 11, 2025
ख़बर शेयर करें -

प्रबुद्धजन सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने किया निकाय चुनाव में कमल खिलाने का आहवान

विकास की गारंटी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी  के पासः पूर्व सीएम कोश्यारी

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के समर्थन में गिल रिसोर्ट में आयेाजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शहर के प्रबुद्धजनों के साथ निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की और भाजपा के पक्ष में मतदान का आहवान किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में छोटी सरकार भी भाजपा की होगी तो विकास की रफ्तार भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत, सर्वांगीण विकास मोदी की गारंटी है। भाजपा बिना भेदभाव हर व्यक्ति, जाति-समुदाय को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर देने की सोच रखती है।

विकास की गारंटी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी  के पासः पूर्व सीएम कोश्यारी

जातिवाद-परिवारवाद नहीं, सबका साथ-सबका विकास हो और यही विकसित भारत की परिकल्पना का आधार है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को हमने जमीनी धरातल पर उतरते देखा है, इसी तरह उत्तराखण्ड में भी धामी सरकार की गारंटी पर लोगों को विश्वास है।

विकास की गारंटी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी  के पासः पूर्व सीएम कोश्यारी

श्री कोश्यारी ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को नेतृत्व देते हैं, इसलिए आपका आह्वान करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन समाज की मान्यता व राय को आवाज देते हैं। अपने ओपिनियन के माध्यम से मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए आप पर जिम्मेदारी भी है। आपने प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार रहते हुए विकास को धरातल पर उतरते देखा है। भाजपा की सरकारों से पहले देश में क्या स्थिति थी यह आप भली भांति परिचित है। अब देश में सुरक्षा-समृद्धि, आजीविका व आस्था का सम्मान किया जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर के अनेक कार्य हुए हैं। आज विकास हमारी पहचान बन रही है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। श्री कोश्यारी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा कर्मठ युवा और उर्जावान बताते हुए नगर निगम का नेतृत्व उनके हाथों में सौंपने का आहवान किया।

विकास की गारंटी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी  के पासः पूर्व सीएम कोश्यारी

उन्होंने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में कमल खिलाया। अब निकाय चुनाव में भी शहर के बेहतर भविष्य के लिए कमल खिलायें। इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्य अतिथि श्री कोश्यारी का भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन को विधायक शिव अरोरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

विकास की गारंटी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी  के पासः पूर्व सीएम कोश्यारी

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता,जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,जिला चुनाव प्रभारी दीपक मेहरा,धीरेंद्र मिश्रा, उपेंद्र चौधरी,गोपाल पटेल,मोहन तिवारी ललित गोयल, हरेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ नेता सुरेश कोली, जिला प्रभारी पुष्कर काला, वीरेंद्र सुखेजा, योगेश वर्मा, पारस चुघ, विवेक दीप सिंह,हिमांशु शुक्ला, रवि सिडाना, बिट्टू चौहान, विक्की ठुकराल, विनय बत्रा,हरजीत राठी, मुकेश पाल, राम प्रकाश गुप्ता,अनुज पाठक अमनदीप सिंह विर्क आदि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: चुनाव भाजपा

Post navigation

Previous कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा जनसंपर्क के दौरान बोले भाजपा की नियत में हैं खोट।
Next आख़िरकार पकड़ा गया महिला को निवाला बनाने वाला ओखलढुंगा क्षेत्र का टाइगर।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub